मथुरा

वृंदावन-पानी गांव मार्ग की बदली सूरत, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के पानी गांव मार्ग पर नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा सभी प्रमुख मार्गों एवं स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने पानी गांव मार्ग से पानी घाट तिराहा तक स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने मार्ग पर कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य, भक्ति स्तंभ, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व एवं प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उच्च स्तर की एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही जिन कार्यों में सुधार अथवा अतिरिक्त व्यवस्था की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं। पर्व के दौरान मथुरा-वृंदावन में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को बेहतर वातावरण एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखें। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त सौरव सिंह सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button