खैरथल

शहर मे चुनावी सरगर्मी, जनसम्पर्क अभियान अपने चरम पर पहुंचा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल : खैरथल नगरीय निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर शहर के विभिन्न शहरी वार्डों में चुनावी सरगर्मी, जनसंपर्क अभियान और प्रचार-प्रसार अपने चरम पर पहुंच गया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी प्रमुख राजनीतिक दलों (विशेषकर भाजपा और कांग्रेस) तथा निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने चुनावी कार्यालय खोलकर वार्ड स्तर पर जनसंपर्क तेज कर दिया है। गुरूवार को वार्ड- 31 कांग्रेस प्रत्याशी विक्की चौधरी ,वार्ड 18 से निर्दलीय प्रत्याशी अंकित चौधरी, वार्ड- 17 से कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा देवी के चुनावी कार्यलय का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। जिसमे वार्ड के लोगों ने शिकरत की वार्ड 17 के कार्यक्रम मे विधायक दीपचन्द खैरिया ने कहा खैरथल के विकास के लिए कांग्रेस का बोर्ड बनाये जिससे स्थानीय विकास को गति मिल सके

वार्ड 18 से निर्दलीय प्रत्याशी अंकित चौधरी के कार्यलय का शुभारंभ बालिका के फीता काटने से शुरू हुआ कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे महिलायें और युवक शामिल रहें अंकित चौधरी निवर्तमान पार्षद है शहर मे प्रत्याशियों का जनसम्पर्क जोर पकड़ चुका है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button