शामली

खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, युवक की मौत, साथी घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 झिंझाना। क्षेत्र के गांव जैनपुर निवासी नितिन (24) पुत्र ओमबीर की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी आकाश घायल हो गया। हादसा चरखी दादरी से ट्रक में रोड़ी भरकर करनाल जाते समय हुआ। ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया।
हादसे में नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल आकाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिजनों के अनुसार नितिन तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़े भाई गौरव और बहन शालिनी की शादी हो चुकी है। उसकी मां मनतेश स्कूल में रसोईया हैं, जबकि पिता मजदूरी करते हैं। नितिन नगला चौक स्थित फैक्ट्री में काम करता था। वह बृहस्पतिवार को गांव के ही आकाश के साथ ट्रक पर गया था।नितिन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे माता-पिता, भाई और बहन को रोता-बिलखता छोड़ गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button