साहेबगंज

क्रेडिट लिंकेज को बढ़ावा देने के लिए RSETI में बैंक सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज SBI RSETI साहिबगंज में प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को बेहतर क्रेडिट लिंकेज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से RBO पाकुड़ के CM Credit एवं JSLPS पलाश के सभी प्रखंड प्रबंधकों के साथ बैंक सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य RSETI
से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक ऋण से जोड़ना तथा ऋण प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाना रहा।इस दौरान बैंक ऋण,क्रेडिट लिंकेज,ऋण आवेदन प्रक्रिया एवं प्रशिक्षित लाभुकों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में RBO पाकुड़ के CM Credit अमित कुमार,JSLPS के DPM मतीन तारीक
सहित सभी प्रखंडों के प्रबंधक उपस्थित रहे।साथ ही SBI RSETI साहिबगंज के सभी कर्मी भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान RSETI एवं JSLPS के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को बैंक ऋण से जोड़ने तथा आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।अंत में सभी ने क्रेडिट लिंकेज को मजबूत करने एवं ग्रामीण युवाओं तथा स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button