
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में साफ-सफाई एवं संक्रमण से बचाव को लेकर नगर परिषद की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि नगर परिषद कर्मियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया।इसके साथ ही रसूलपुर दियारा,मैंड्रेन क्षेत्र में जल निकासी बेहतर करने के लिए नाले की साफ सफाई कराई गई।नाले में जमा गंदगी,कचरा एवं गाद हटाकर पानी की निकासी सुचारू की गई।वहीं नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने बताया कि बाढ़ के बाद जलजमाव एवं गंदगी से संक्रमण फैलने की आशंका रहती है।इसे देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई,ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव तथा नालियों की सफाई का कार्य लगातार कराया जा रहा है।इससे स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है,ग्रामीणों ने भी सफाई व्यवस्था नियमित जारी रखने की मांग की है।वही मौके पर शिव हरी,आयुष कुमार,रंजीत हरी,कालिया हरी,रंजन, अजय हरी,दिलीप सुपर,सुरेश डोम,अनिल हरी,सेलन्दर हरी, बिरजू हरी,संतोष हरी,धर्म हरी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।



