
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में रक्तदान जागरूकता एवं अनुश्रवण समिति BDAMC की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में रक्त संग्रहण,रक्तदान शिविरों के आयोजन एवं रक्त की उपलब्धता की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने पिछले बैठक के निर्देशों की समीक्षा करते हुए नियमित रक्तदान शिविर के लिए वार्षिक/मासिक कैलेंडर तैयार करने का निर्देश दिया।उन्होंने प्रत्येक माह प्रमुख दिवसों पर कम से कम दो रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।सदर अस्पताल स्थित रक्त केंद्र द्वाराअप्रैल से अगस्त 2026 तक कुल 1,453 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया।इस अवधि में 1,177 यूनिट सदर अस्पताल तथा 175 यूनिट निजी अस्पतालों को उपलब्ध कराया गया।बैठक में उपायुक्त ने विशेष रूप से A नेगेटिव सहित अन्य रक्त समूहों की उपलब्धता एवं कमी को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस एवं 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस के अवसर पर विशेष रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया।
वही बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा,सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान,डॉ.विजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



