साहेबगंज

एसपी ने की अपराध नियंत्रण गोष्टी,त्योहारों में सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले के पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय सभागार में रविवार को अपराध नियंत्रण गोष्ठी हुई।जिसकी अध्यक्षता एसपी अमित कुमार सिंह ने की।एसपी ने आगामी पर्व-त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।उन्होंने असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने,रात्रि गश्ती बढ़ाने, संदिग्धों की जांच,चौक-चौराहों पर बेवजह खड़े लोगों और बाजार में घूमने वालों से सख्ती से निपटने को कहा।उन्होंने बाइक व घरों में चोरी रोकने,पूर्व में चोरी में शामिल लोगों का डाटा तैयार कर निगरानी रखने,लंबित कांडों का जल्द निष्पादन,लाल वारंटियों की गिरफ्तारी,वाहन जांच अभियान और अवैध लॉटरी,शराब,जुआ व गांजा कारोबार पर कार्रवाई के निर्देश दिए।वही मौके पर डीएसपी रविकांत साव,सभी एसडीपीओ, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता,मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडेय,जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button