खैरथल
शहर में दिनभर जलती रहती हैं रोड लाइटें, नगर परिषद की लापरवाही उजागर
बिजली की बर्बादी पर उठे सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही का मामला सामने आया है। शहर के वार्डो और कुछ मुख्य रोड में पिछले कई दिनों से अनेक विद्युत पोलों पर लगी रोड लाइटें दिन-रात लगातार जल रही हैं। दिन के उजाले में भी लाइटें चालू रहने से बिजली की बर्बादी हो रही है, वहीं नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर सामने आई इस स्थिति से स्पष्ट है कि स्ट्रीट लाइटों के संचालन और निगरानी व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। आमतौर पर रोड लाइटें रात के समय रोशनी के लिए लगाई जाती हैं, लेकिन शहर में कुछ वार्डो की कुछ जगह पर रोड़ लाइट की लाइन ही नही डाली गई है और पोलो की डायरेक्ट लाइन मे ही कनेक्शन कर दिये जो दिन रात जलती है कम समय मे ही खराब हो जाती है इनके जलते रहने से बिजली की खपत अनावश्यक रूप से बढ़ रही है।
निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल……
शहर में बिजली बचाने और सरकारी संसाधनों का उचित उपयोग करने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होती है।
दिन के समय रोड लाइटें जलती रहने की स्थिति नगर परिषद की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान दिया जाता, तो बिजली की अनावश्यक खपत को रोका जा सकता था।अब सवाल यह है कि संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर कब जाएगा और वार्डो में दिन के समय जलने वाली रोड लाइटों को बंद करने के लिए कब आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। शहर को उम्मीद है कि नगर परिषद प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा, ताकि बिजली की बर्बादी पर रोक लग सके।वरिष्ठ पार्षद नारायण छंगाणी का कहना है कि बिजली की बर्बादी रोकने के लिए रोड़ लाइट की अलग से लाइन डालनी चाहिए ओन आफ स्वीच लगाने चाहिए।



