बुलंदशहर

अभियान की तैयारियों को लेकर नगर पालिका कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित हुई : ईओ नीतू सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बुलंदशहर शिकारपुर : नगर पालिका परिषद में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अन्तर्गत स्वच्छता ही सेवा–2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों एवं निर्धारित कार्ययोजना में नगर पालिका द्वारा अभियान की तैयारियों को लेकर नगर पालिका कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वच्छता ही सेवा–2026 विभिन्न जनभागीदारी एवं स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जाना है अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करते हुए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विद्यालयों, सफाईमित्रों एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूह आदि लाभार्थियों को आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम दीपक जलाने प्रेरित किया जाए सार्वजनिक स्थलों का रूपांतरण चिन्हित स्थलों की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं उपयोगी स्वरूप में परिवर्तन स्वच्छ पाठशाला विद्यालयों में स्वच्छता, स्वच्छ आदतों, कचरा पृथक्करण एवं स्वच्छता जागरूकता से सम्बन्धित गतिविधियां सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर सफाई मित्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान एवं कल्याण से सम्बन्धित गतिविधियां जन भागीदारी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता को जन-अभियान बनाना स्वच्छता से समृद्धि स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं अपशिष्ट के बेहतर उपयोग के माध्यम से स्वच्छ एवं समृद्ध नगर की दिशा में कार्य करना बैठक में विभागीय पत्रों में निर्धारित दिनवार कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के अनुरूप नगर स्तर पर आवश्यक तैयारियों, जनजागरूकता, स्वच्छता गतिविधियों, सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा अधिकाधिक नागरिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया इस मौके पर अध्यक्ष राजबाला देवी, की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई तथा अधिशासी अधिकारी नीतू देवी, की मौजूदगी में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने आवश्यक दिशा-निर्देश एवं कार्ययोजना पर चर्चा की गई बैठक में सभासद राजेन्द्र सिंह लोधी, गौतम सूर्यवंशी, सुहैल उर्फ बिट्टू ठाकुर, नामित सभासद नैम सिंह, सभासद पति रंजीत सैनी, राकेश बालाजी, एवं स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसडर वीरेन्द्र गर्ग, मौजूद रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button