बुलंदशहर
सीसी रोड निर्माण कार्य का ईओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : नगर के आधारभूत विकास एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे है नगर पालिका परिषद द्वारा मौहल्ला चौक स्थित चौधरी चरण सिंह छात्रावास से शहीद भगत सिंह चौक तक कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य नगर पालिका ईओ नीतू सिंह, द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता भी उनके साथ मौजूद रही निरीक्षण के दौरान नगर पालिका ईओ नीतू सिंह, द्वारा निर्माणाधीन सड़क की कार्य प्रगति प्रयुक्त की जा रही निर्माण सामग्री तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया गया मौके पर सम्बन्धित ठेकेदार स्वयं मौजूद नहीं थे उनके प्रतिनिधि एवं कार्य में लगे कार्मिक मौके पर मौजूद पाए गए नगर पालिका ईओ नीतू सिंह, द्वारा उपस्थित सम्बन्धित कार्मिकों के माध्यम से ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री के अनुरूप ही कराया जाए निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा मानकों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा साथ ही कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए नगर पालिका ईओ नीतू सिंह, ने कहा कि नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों का उद्देश्य नगर वासियों को बेहतर, सुगम एवं सुरक्षित जनसुविधाएं उपलब्ध कराना है सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में मजबूती, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है ताकि नागरिकों को इन विकास कार्यों का दीर्घकालिक लाभ प्राप्त हो सके नगर पालिका परिषद द्वारा नगर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने आवागमन व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित करने तथा नगर के समग्र विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है ।



