बुलंदशहर
किसान दिवस का आयोजन किसान दिवस में मुद्दों पर उठाई आवाज : कुलदीप गुड्डू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलन्दशहर में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें किसानों की तरफ से चौधरी कुलदीप गुड्डू जिला संरक्षक भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के द्वारा निम्नलिखित समस्याओं को लिखित में रखा गया किसान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी न्यायिक भरतराम यादव, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, के द्वारा की गई इस मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे गन्ना का बकाया भुगतान काली नदी में पानी रोकना साफ सफाई फसलों के नुकसान का आकलन कराकर उचित मुआवजा सोसाइटियों पर डीएपी यूरिया का समय पर वितरण नकली कीटनाशक दवाइयां बेच रहे दुकानदारों पर छापेमारी कर सख्त कार्रवाई टैगिंग व ब्लैक ओवर रेट रोकना जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट चालू करना साफ सफाई पीने पानी मण्डियों में किसानों के बैठने की उचित व्यवस्था पीने का पानी शौचालय की साफ सफाई पराली को गलाने वाली दवाई किसानों को दी जाएं ताकि पराली जलाने से किसान बच सके एआरटीओ कार्यालय पर ड्राइविंग लाइसेंस व ड्राइविंग टेस्ट के नाम पर अवैध उगाई बन्द हो डीपीआरओ के द्वारा जनपद में बड़े पैमाने पर सचिव एडीओ के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर रोक ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर वसूली बन्द हो ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से उतरने चढ़ने के लिए बुलन्दशहर बदायूं मार्ग बुलन्दशहर अनूपशहर मार्ग पर रास्ता 11000 की लाइनों के नीचे जाल नए विद्युत पोल ट्रांसफार्मर एवम ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाए रोस्टर के हिसाब से किसानों को बिजली दी जाए गांव की जो सड़क टूट चुकी है उनकी मरम्मत हो एवं नई सड़क नाली बनाई जाए आवारा पशुओं को गौशाला भेजा जाए साधन सहकारी समिति याकूबपुर का चुनाव दुबारा से कराया जाए ग्राम प्रधान का कार्यकाल पूरा होने के बाद सेक्रेटरी एडीओ दोनों मिलकर 30% कमिशन पर कार्य कर रहे हैं जिससे गांव में अव्यवस्था फैल गई है ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो जिन गांवों में चकबन्दी चल रही है उन गांव में भी किसानों को लोन उपलब्ध कराया जाए गलत आख्या देने वालों के खिलाफ स्खत से सख्त कानूनी कार्रवाई राहवीर योजना का जनपद को लाभ दिलाया जाए इस मौके पर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य धीरज चौहान संजय चौधरी विवेक कुमार वीरपाल सिंह मुकेश कुमार पवन कुमार आदेश कुमार ज्ञानेंद्र सिंह नरेन्द्र राव व अन्य सैकड़ो किसान एवं अधिकारी मौजूद रहे ।



