शामली

खाद्य प्रसंस्करण योजना से स्वरोजगार के लिए किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र शामली की ओर से उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत नगर पंचायत ऊन में दो दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्रशिक्षार्थियों को लेखन सामग्री वितरित की गई।

अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रामीण युवक-युवतियां खाद्य प्रसंस्करण की लघु इकाइयां स्थापित कर स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। इससे अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा। प्रशिक्षक लोकेश कुमार ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, रखरखाव एवं उत्पादकता की जानकारी दी तथा मिलावटी व अधिक रंग वाले खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी। पीएमएफएमई योजना के डीआरपी बिजेंद्र गिरी ने बताया कि योजना में परियोजना लागत का 35 प्रतिशत, अधिकतम 10 लाख रुपये तक अनुदान दिया जा सकता है। केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद इच्छुक लोगों के लिए लघु उद्योग स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे। मशीन एवं उपकरणों की खरीद पर एक लाख रुपये तक अनुदान की जानकारी भी दी गई। उद्योगपति एवं प्रशिक्षक रोहित अग्रवाल ने उद्योग स्थापित करने में आने वाली समस्याओं और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। समापन पर अध्यक्ष ने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। शिविर में 30 प्रशिक्षार्थियों सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button