खैरथल
पीएचसी कारोली मे रक्तदान शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत जिले में जनसेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इसी क्रम में कारौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित रक्तदान शिविरों में आमजन एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।
जिलेभर में आयोजित रक्तदान शिविरों में आमजन एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 101 यूनिट रक्त का संग्रहण किया। इनमें 87 पुरुष एवं 14 महिलाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया। शिविरों के दौरान 180 से अधिक लोगों को रक्तदान एवं मानव सेवा के प्रति जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नियमित रूप से रक्तदान करने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का संकल्प लिया।
शिविरों के माध्यम से आमजन को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा अधिकाधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। रक्तदान को मानव जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए युवाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया।


