झुंझुनू
किशोरपुरा के भेरूजी मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं का लगा तांता भंडारे का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। किशोरपुरा में अरावली की पहाड़ियों एवं मरुस्थलीय टीलों के संगम के बीच स्थित खुतड़मल भैरुंजी मंदिर में रविवार को दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। राजेश खटाणा किशोरपुरा ने बताया कि रविवार को दिन भर श्रद्धालु भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। पुजारी शायर मल भोपा ने सुबह पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण शुरू करवाया। सरपंच पद प्रत्याशी वेद प्रकाश सैनी ने रविवार को भेरुंजी महाराज के मंदिर पर भंडारे का आयोजन रखा जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु भक्तों ने प्रसादी पाई। किशोरपुरा, चंवरा,नेवरी,मैनपुरा,गढ़ला, ककराना, दीपपुरा,पोंख आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढाकर मन्नत मांगी। इस दौरान बुद्धराम भोपा,राजेश खटाणा किशोरपुरा,वेद प्रकाश सैनी,कैलाश कुमावत,रूपा खटाना,कमलेश चनेजा,छाजूराम सैनी करतार सैनी,मुकेश फौजी,सीताराम सैनी,ओम प्रकाश सैनी, शीशपाल सैनी,मनोज सैनी, मदनलाल सैनी,अजीत,सचिन सुभाष,नरेश सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।



