बरेली

नवजात की मौत के बाद मर्सी अस्पताल सील

पंजीकरण निरस्त करने की दी गई चेतावनी 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / फरीदपुर। जनपद में बिना मानकों के चल रहे अस्पतालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत तहसील फरीदपुर में बड़ी कार्रवाई की गई है। नवजात की मौत के मामले में मर्सी अस्पताल को सील कर दिया गया है। डिप्टी सीएमओ एवं पंजीकरण नोडल अधिकारी डॉ. लईक अंसारी ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पंजीकरण निरस्त किया जाएगा।
फर्रुखपुर निवासी सचिन ने गर्भवती पत्नी मुस्कान को मर्सी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां सिजेरियन से बेटे का जन्म हुआ। परिजनों ने लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप लगाया था। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के निर्देशन में बनी जांच कमेटी ने पाया कि अस्पताल में सी-सेक्शन, एनेस्थीसिया, नवजात देखभाल, ऑक्सीजन, फार्मेसी, बायोमेडिकल वेस्ट और फायर सेफ्टी जैसी व्यवस्थाएं नहीं थीं।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोई स्टाफ नहीं मिला, केवल चौकीदार मौजूद था। नोडल अधिकारी ने ओपीडी और वार्ड सील कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
निरीक्षण के दौरान रहनुमा ग्लेज अस्पताल में फायर उपकरण मानक के अनुरूप नहीं मिले और बेसमेंट में पैथोलॉजी चलती मिली, जिसे सील कर दिया गया। बालमिशन अस्पताल में भी बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन में खामियां मिलीं, जिस पर नोटिस जारी किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button