मर्चेंट चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आकाश पांडे,गणेश तिवारी व महेंद्र पोद्दार को सम्मानित किया
साहिबगंज में पूर्व की तरह व्यापार हब पुनःस्थापित हो

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज मर्चेंट चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से शनिवार को शहर के एक विवाह भवन सभागार में नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे नवनिर्वाचित संताल परगना क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आकाश पांडे,नॉन ऑफिशियल डायरेक्टर एआईसीआईएल बोर्ड गणेश तिवारी,नॉन ऑफिशियल डायरेक्टर एएलआईएमसीओ बोर्ड महेंद्र पोद्दार को अंग वस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया।वही अध्यक्ष नवीन भगत ने कहा कि जिला सहित संताल परगना के व्यापारियों के हित का कार्य करे,जो भी परेशानी है उसको राज्य स्तर पर उठाए,जिला में कल कारखाना लगाने का कार्य करे,उद्योग व्यापार समाज सेवा सशक्त साहिबगंज, सशक्त व्यापार समृद्ध समाज विकसित साहिबगंज बनेगा।डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि पूर्व में साहिबगंज सरसों तेल का दर निर्धारित करता था,वैसा व्यापार हब पुनःजिला में स्थापित हो,डॉ विजय ने कहा कि साहिबगंज व्यवसाई का हब था,यहां गोला हुआ करता था,यहां लगभग तीन तेल फैक्ट्री थी,यहां फ्लावर मिल था जहां आटा मैदा सूजी का उत्पादन होता था।साहिबगंज का इतिहास पुनःवापस लाना होगा। साहिबगंज के किसानों ओर जरूरतमंद को अंग प्रत्यारोपण करने में मदद करे,साहिबगंज में पर्यटन की अपार संभावना है,यहां प्राकृतिक आध्यात्मिक सांस्कृतिक धार्मिक धरोहर है।वही गणेश तिवारी ने कहा कि जिला सहित प्रदेश के किसानों को बीमा दिलाने ओर समस्याओं को केंद्र तक पहुंचाए है,पहली बैठक में किसानों के उनसर्वे वाले खेती जमीन का मामला उठाए है।वही महेंद्र पोद्दार ने कहा कि संताल परागण सहित प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग जरूरतमंद को अंग प्रत्यारोपण में मदद करेंगे।डॉ रणजीत सिंह ने कहा कि व्यवसाय वर्ग गरीब छात्रों को गोद लेकर पढ़ाई में मदद करे, पत्थर व्यवसाई के अलावा यहां दूसरा विकल्प भी देखे,गंगा में मोटर बोट के माध्यम से व्यवसाय को बढ़ावा दें।इस कार्यक्रम में चेतन भरतीया,सज्जन पोद्दार, सुनील भरतीया,डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी,प्राचार्य डॉ रंजीत सिंह सहित अन्य ने अपना वक्तव्य दिया।मंच संचालन भगवती रंजन पांडे ने किया।मौके पर साहिबगंज मर्चेंट चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष नवीन भगत,उपाध्यक्ष अनूप सिंह व संजय दीवान,सचिव जाहिद खान,कोषाध्यक्ष शुभम कुमार पोद्दार, संरक्षक सज्जन पोद्दार व सुनील भरतीया,सदस्य अंकित केजरीवाल,अजय डोकानिया,नानू तंबाखूवाला,आशीष अग्रवाल ओर अंकित सर्राफ,साहिबगंज कॉलेज प्राचार्य डॉ रंजीत सिंह,सूर्या सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल निदेशक डॉ विजय कुमार,शुभम तिवारी,रवि सिंह अजवानी,आनंद मोदी, रामानंद साह,राजीव चौधरी,आलोक भरतीया,वेद प्रकाश खुडानिया,राजू पोद्दार,शंभू जादोदिया,रवि भगत,पवन अग्रवाल,सोनू अग्रवाल सहित सैकड़ो व्यवसाई व गणमान्य लोग उपस्थित थे।



