सिंगरौली

खाखन पुलिया से फिर शुरू हुआ भारी वाहनों का आवागमन

ओवरलोड वाहनों पर रोक बरकरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (पुराना एनएच-75ई) के सीधी-सिंगरौली मार्ग स्थित खाखन पुलिया से भारी वाहनों का आवागमन फिर शुरू कर दिया गया है। 30 अगस्त को अत्यधिक बारिश और नदी के तेज बहाव से एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों की आवाजाही रोककर यातायात को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जा रहा था। क्षतिग्रस्त हिस्से का आवश्यक पुनर्स्थापन कार्य पूरा होने के बाद अथॉरिटी इंजीनियर ने स्थल निरीक्षण कर भारी वाहनों के आवागमन के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी किया है।
अब सामान्य भारी वाहन खाखन पुलिया से आवागमन कर सकेंगे। इससे सिंगरौली से सीधी और रीवा की ओर जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी तथा वैकल्पिक मार्ग के कारण बढ़ रही दूरी और अतिरिक्त समय की समस्या कम होगी।
हालांकि ओवरलोड और ओवर डायमेंशनल कमर्शियल वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध अभी जारी रहेगा। ऐसे वाहनों को खाखन पुलिया से गुजरने के लिए सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
कलेक्टर गौरव बैनल ने संबंधित अधिकारियों को पुलिया और एप्रोच मार्ग की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शेष निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के साथ सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा है। किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button