साहेबगंज

गडरा पंचायत के तालेडीह डोकाडीह स्थित मदरसा हरकत- उल-इकरा अत-तालीमिया शिक्षा का बना प्रमुख केंद्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंडअंतर्गत गडरा पंचायत के अंतर्गत ग्राम तालेडीह डोकाडीह में संचालित मदरसा हरकत-उल- इकरा अत-तालीमिया क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है।इस मदरसे में लगभग 350 से 400 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।यहां दूर-दराज से आने वाले बच्चों के लिए हॉस्टल तथा भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध है।मदरसे में कुल 10 शिक्षक कार्यरत हैं,जिनमें उर्दू लाइन से 6 मौलवी शिक्षक है,और हिन्दी लाइन से चार शिक्षक शामिल हैं।यहां केवल उर्दू शिक्षा ही नहीं,बल्कि हिंदी,अंग्रेजी,विज्ञान एवं धार्मिक शिक्षा भी दी जाती है।मदरसे के शिक्षकों का प्रयास रहता है कि प्रत्येक विद्यार्थी विषय को अच्छी तरह समझे,यदि कोई छात्र किसी पाठ को एक-दो बार में नहीं समझ पाता,तो उसे बार-बार समझाकर पूरी तरह तैयार किया जाता है।क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मदरसा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है,और यहां की पढ़ाई का स्तर काफी बेहतर माना जाता है,अभिभावक भी बच्चों की प्रगति से संतुष्ट हैं।मदरसे की एक विशेषता यह भी है कि यहां विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए समय-समय पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,प्रत्येक चार माह पर परीक्षा एवं मूल्यांकन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है,जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।शिक्षा,अनुशासन और आधुनिक विषयों के समावेश के कारण मदरसा हरकत-उल- इकरा अत-तालीमिया आज इस क्षेत्र के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में गिना जाता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button