साहेबगंज
हाईकोर्ट जज बने पीडीजे अखिल कुमार,अधिवक्ता संघ ने दी विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार का झारखंड हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति पद पर प्रमोशन होने पर जिला अधिवक्ता संघ ने रविवार को विदाई समारोह आयोजित किया।समारोह में अखिल कुमार को फूल-माला,पुष्पगुच्छ,शॉल और धार्मिक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।संघ के अध्यक्ष ललित स्वदेशी,सचिव विजय करन, प्रेमनाथ तिवारी,गौतम प्रसाद सिंह दारा सहित कई वरीय अधिवक्ताओं ने संबोधित किया।कार्यक्रम के बाद भोज का आयोजन हुआ,जिसमें सभी न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता शामिल हुए।



