साहेबगंज

जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू व सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम ने किया बरहेट बाजार में नए हीरो मोटरसाइकिल शोरूम का भव्य उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बरहेट बाजार में हीरो मोटरसाइकिल शिवदागी मोटर्स के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू व विशिष्ट अतिथियों सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम,प्रखण्ड प्रमुख सह झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी एवं सचिव मुजीबुर्रहमान द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर व द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में आए अतिथियों का शोरूम प्रबंधन द्वारा गुलदस्ता भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने कहा कि प्रखण्ड मुख्यालय बरहेट में इस तरह के शोरूम के खुलने से निश्चित तौर पर इसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।हीरो मोटरसाइकिल के क्रय हेतु यहां के लोगों को अब दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा बल्कि उन्हें उचित दाम पर यहीं मिल जाएगा।कार्यक्रम में उक्त अतिथियों के अलावे झामुमो के मो.अली अंसारी,एजाज अंसारी,कोषाध्यक्ष गुंजन सिंघानिया,पप्पू भगत, शाहीन इकबाल,शोरूम के ऑनर शोएब अहमद, मो.आजाद, शाहनवाज उर्फ सोनू,सलीम अहमद,पूनम भगत,परवेज आलम,शमीम अंसारी,अमजद अंसारी, जियाउर अंसारी,अब्दुल हमीद,आयनुद्दीन,सईद,मुन्ना समेत अन्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button