साहेबगंज
एमएमडीआर बिल और चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेस का लोक भवन घेराव
साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी से होगी जोरदार भागीदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष बरकत खान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इस बैठक में साहिबगंज ज़िला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव मुन्नम संजय ने शिरकत की।आगामी 26 सितंबर 2026 को एमएमडीआर बिल के खिलाफ कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित लोक भवन घेराव और मार्च को लेकर रणनीति तय की गई।बैठक में मौजूद प्रदेश कांग्रेस के नेता ने कहा कि घेराव में साहिबगंज जिले की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों और जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है,ताकि अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता रांची पहुंच सकें।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में यह लड़ाई लड़ी जा रही है,उन्होंने एमएमडीआर बिल को काला कानून बताते हुए कहा कि यह सरकार द्वारा झारखंड राज्य पर जबरन थोपा जा रहा है,उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के खनिज,बालू पर लगने वाले टैक्स से राज्य को वंचित किया जा रहा है,जो संविधान के विपरीत है।वर्षों से यह परंपरा रही है कि जिस पंचायत,जिस राज्य का खनिज होगा,उसका टैक्स वहीं मिलेगा,इस बिल से सरकार की मंशा स्पष्ट है,इस खान खनिज बिल से झारखंड राज्य को नुकसान एवं हैं वंचित किया जा रहा है,जिससे झारखंड राज्य की आर्थिक स्थिति और भी कमजोर हो रही है।वहीं उन्होंने भाजपा सरकार पर चंदा चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों की आस्था से जुड़े चंदे के साथ खिलवाड़ किया गया है।कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर संसद से सड़क तक आंदोलन करेगी,यह देश संविधान और कानून से चलता है।आगे बताया कि रांची में लोकभवन घेराव के बाद 5 से 12 अक्टूबर 2026 के बीच सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।वही मौके पर अनुकूल मिश्रा,मो कलीमुद्दीन,बास्कीनाथ यादव, सरफराज आलम,मो रिजवान,नूरजहां बीबी,अली कुरैशी सहित जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी और नगर अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे।



