बालाघाट

वार्ड नंबर 5 में गणेशोत्सव की धूम

महाप्रसाद वितरण में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बालाघाट। नगर के वार्ड नंबर 5 में गणेशोत्सव के अवसर पर भव्य गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। गणेश प्रतिमा के दर्शन एवं पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
गणेशोत्सव के तहत महिला मंडल द्वारा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इसमें वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान महिलाओं ने धार्मिक एवं सामाजिक सहभागिता का परिचय देते हुए व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
भव्य गणेश प्रतिमा और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शाम के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से क्षेत्र में उत्सव का माहौल नजर आया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button