साहेबगंज

फॉसिल पार्क मंडरो एवं बरहेट के जसाईडीह में करम महोत्सव सह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के मंडरो एवं बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फॉसिल पार्क,मंडरो परिसर स्थित करम अखाड़ा एवं बरहेट प्रखंड के जसाईडीह ग्राम में मंगलवार को करम महोत्सव सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पारंपरिक संस्कृति और प्रकृति के बीच संबंध को मजबूत करना रहा।करम महोत्सव झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति एवं प्रकृति उपासना से जुड़ा प्रमुख पर्व है,इस अवसर पर करम वृक्ष की पूजा-अर्चना कर प्रकृति,हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है। यह पर्व मानव और प्रकृति के बीच गहरे संबंध तथा सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक है,फॉसिल पार्क,मंडरो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करम अखाड़ा परिसर में करम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण किया गया,साथ ही धनबासा ग्राम के प्रधान को करम महोत्सव के शुभअवसर पर करम के पौधे एवं अन्य फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ावा देने के साथ-साथ फलदार वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित किया जा सके,यह कार्यक्रम उप वन परिसर पदाधिकारी अंकित झा के नेतृत्व में आयोजित किया गया,उन्होंने उपस्थित लोगों से पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।इसी क्रम में बरहेट प्रखंड के जसाईडीह ग्राम में भी करम महोत्सव सह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम का नेतृत्व उप वन परिसर पदाधिकारी अमित कुमार एवं सुनील कुमार ने किया,इस दौरान करम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।दोनों कार्यक्रमों में वनकर्मियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।वही मौके पर उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल करने,अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button