भरत पुर

भुसावर में रवि और कुमार योग के संयोग में धूमधाम से मनाया जलझूलनी एकादशी महोत्सव 

डोला (पालकी) में सवार होकर ठाकुर जी (लड्डू गोपाल) ने किया नगर भ्रमण

बैंड बाजो की मधुर भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य कर लगाई हजारी 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर सहित उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र के ग्रामीण परिक्षेत्र में आज 22 सितम्बर मंगलवार को जलझूलनी एकादशी का पर्व जिसे पदमा एकादशी, पार्शव एकादशी, जयन्ती और वामन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है,, भक्तों द्वारा धूमधाम के साथ मनाई गई। जहां श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना करते हुए अभिषेक कर कथा श्रवण कर उपवास रखा। वहीं पौराणिक मान्यता के अनुसार जलझूलनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में योग निद्रा के दौरान करवट बदलते हैं, इसी कारण इसे परिवर्तनी एकादशी भी कहा जाता है। वहीं ब्रज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भुसावर शहर के ऐतिहासिक प्राचीन कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर, ऊपरला बाजार स्थित दाऊजी महाराज मन्दिर, लक्ष्मी नारायण मन्दिर, चतुर्भुज जी महाराज मन्दिर, बनखण्डी वाले हनुमान जी मन्दिर, पंजाबी गुरुद्वारा हनुमान जी मन्दिर, पुरानी अनाज मण्डी स्थित लक्ष्मण जी मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, अथाई वाले हनुमान जी मन्दिरो सहित घरों पर जलझूलनी एकादशी का पर्व मनाया गया। जहां पर प्रातःकाल से ही भक्तो ने ठाकुर जी की पूजा अर्चना करते हुए उपवास रखा और दोपहर बाद जैसे ही ठाकुर जी बैंड बाजा के साथ डोला पालकी में विराजमान होकर भक्तों के दुख दर्द को जानने को लेकर निकले तो भक्तों ने पुष्प वर्षा के साथ आरती उतार कर उनका स्वागत किया और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं विश्व कल्याण के मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा ठाकुर जी को डोला पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण करवाते हुए परम्परा के अनुसार भगतराज वाले हनुमान जी मन्दिर पहुंचे । जहां मन्दिर के पुजारी घनश्याम शर्मा, कपिल पंडित ने सभी मन्दिरों और देवालयों से डोला, पालकी में सवार होकर पहुंचे ठाकुर जी की विधि विधान पूर्वक महा आरती उतार कर भक्तों को चरणामृत प्रसादी वितरित की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button