बरेली
नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का आलमपुर जाफराबाद में स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भमोरा आलमपुर जाफराबाद में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विवेक शर्मा का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास क्षेत्र के समस्त शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, एआरपी एवं बीआरसी स्टाफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक गजेंद्र पाल शर्मा एवं रामदास गुप्ता ने की। स्वागत समारोह में विकास खंड के ब्लाक प्रमुख वेदप्रकाश यादव ने भी खंड शिक्षा अधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि शिक्षकों की कोई भी समस्या ब्लाक प्रमुख स्तर से समाधान योग्य होगी तो उसका त्वरित निराकरण कराया जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी शिक्षक की जायज समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं एआरपी, बीआरसी स्टाफ उपस्थित रहा।



