साहेबगंज
पेंशन और इलाज से परेशान रिटायर्ड टैक्स दारोगा ने झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता से लगाई न्याय की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज नगर परिषद के सेवानिवृत्त टैक्स दारोगा 80 वर्षीय संग्राम सिंह ने पेंशन और इलाज को लेकर झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा से गुहार लगाई है।ग्लूकोमा से पीड़ित संग्राम सिंह ने बताया कि वे 18 सितंबर को केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा से मिलने उनके आवास गए थे,मुलाकात नहीं होने पर 19 सितंबर को रजिस्ट्री के माध्यम से पत्र भेजा है।पत्र में उन्होंने पैसों के अभाव में इलाज न करा पाने की बात लिखी और दोषी पदाधिकारी से नेत्रदान दिलाने की मांग की।संग्राम सिंह ने आगे बताया कि 30 जून 2009 को रिटायर होने के बाद से उन्हें5वें वेतनमान के आधार पर मात्र 8 हजार रुपये पेंशन मिल रही है,जबकि 6वें वेतनमान का लाभ 1 जनवरी 2006 से पूरे झारखंड में लागू है।अन्य जिलों में समान पद से रिटायर कर्मियों को 23-24 हजार रुपये पेंशन मिल रही है,वही उन्होंने मामले में संज्ञान लेकर न्याय दिलाने की मांग की है।



