रामपुर शाहबाद

शराब के नशे में युवती से अभद्रता करने पर मुकदम दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के नवीगंज जदीद गांव में शराब के नशे में चार युवकों ने एक घर के सामने युवती से गाली-गलौज और अभद्रता की। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की घटना में युवती समेत तीन लोग घायल हुए हैं।पीड़ित देवेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के ही मानू, सुरेंद्र, सचिन और वीरपाल शराब के नशे में उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहे थे। उनकी बेटी वर्षा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आए वर्षा के भाई सोविंद्र सिंह और उसकी पत्नी रितु को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा। परिवार के लोगों को चोटें आईं। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button