रामपुर शाहबाद

गन्ना समिति सदस्यता और उपज बढ़ोतरी के लिए सात दिन शेष

30 सितंबर तक नए सदस्य बन सकेंगे किसान, उपज बढ़ोतरी के आवेदन भी होंगे स्वीकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। आगामी पेराई सत्र 2026-27 को लेकर किसानों के लिए गन्ना समिति की सदस्यता लेने और उपज बढ़ोतरी का लाभ प्राप्त करने के लिए अब केवल सात दिन शेष हैं। शासन के निर्देश पर प्रदेश की सभी गन्ना समितियों में आयोजित किए जा रहे सट्टा प्रदर्शन मेलों के माध्यम से किसानों को अपने गन्ना रकबे, सट्टा और आपूर्ति संबंधी अभिलेखों की जांच कराकर त्रुटियों का सुधार कराने का अवसर दिया जा रहा है।
गन्ना विभाग के अनुसार, जो किसान अभी तक गन्ना समिति के सदस्य नहीं बन पाए हैं, वे 30 सितंबर 2026 तक सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा में पंजीकरण कराने वाले नए सदस्यों को आगामी पेराई सत्र में चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति की सुविधा मिल सकेगी।
इसी तरह जिन किसानों के पास गन्ने की उपज जिले की औसत उपज से अधिक है, वे भी 30 सितंबर तक उपज बढ़ोतरी के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। विभाग की ओर से पात्र किसानों को नियमानुसार उपज बढ़ोतरी का लाभ दिया जाएगा।गन्ना विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे शेष सात दिनों में सट्टा प्रदर्शन मेले अथवा संबंधित समिति कार्यालय पहुंचकर अपनी सट्टा सूची का मिलान करें। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवश्यक संशोधन कराएं और यह जानकारी अपने साथी किसानों तक भी पहुंचाएं, ताकि कोई पात्र किसान लाभ से वंचित न रह जाए।विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गन्ना समितियों में आयोजित सट्टा प्रदर्शन मेलों का शुभारंभ एवं समापन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया जाए। किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यालय स्तर पर 24 घंटे सातों दिन टोल-फ्री किसान कॉल सेंटर 1800-121-3203 भी संचालित है। समस्या होने पर किसान इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। वेद प्रकाश सिंह जिला गन्ना अधिकारी रामपुर गन्ना सचिव साहब सिंह सिद्धार्थ
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button