ललितपुर

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासित युवा भारत राष्ट्र का भविष्य : डा.शास्त्री

नेमवि में रोबर्स-रेंजर्स (स्काउट गाइड) का तीन दिवसीय शिविर प्रारम्भ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय परिसर में नेमवि व आरएमवी के छात्र-छात्राओं का रोबर्स-रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रवेश शिविर का शुभारम्भ समारोहपूर्वक किया गया। शिविर का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो.डा.ओमप्रकाश शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। रोबर्स-रेंजर्स के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने प्रत्येक युवा का आवाह्मन किया कि वह अन्र्तराष्ट्रीय संगठन स्काउट गाइड से जुडकर समाजसेवा, देशभक्ति, अनुशासन, सत्यनिष्ठा जैसे गुणों के द्वारा राष्ट्र के विकास में योगदान करें। प्राचार्य ने कहा कि कहा कि देश को समृद्धशाली एवं शक्तिमान बनाने हेतु विद्यार्थियों का सुशील, सदाचारी एवं संस्कारवान होना आवश्यक है। आज की शिक्षा पद्धति में संस्कारों का अभाव है जिसकी पूर्ति के लिए स्काउट गाइड जैसे संगठन संस्कारवान एवं सदाचारी योग गुरूजनों के नेतृत्व में युवाओं को विनम्र, चरित्रवान, अनुशसित, कर्मठ, ईमानदार एवं देशप्रेमी बनाने हेतु कृत संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि नैतिक व चारित्रिक मूल्यों की स्थापना, व्यक्तित्व का विकास करने के लिए स्काउट गाइड की स्थापना की गई है। इससे जुड़ कर युवक राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभायें। उन्होंने तीन दिवसीय शिविर की में नेमवि एवं आरएमवी के रोबर्स-रेंजर्स शिविर में 12 तकनीकी प्रतियोगितायें सम्पन्न कराई जायेगी एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से समाजसेवा, अनुशासन, ईश्वर के प्रति निष्ठा, कर्तव्यपरायणता का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिला प्रशिक्षण आयुक्त डा.राजीव निरंजन ने कहा कि विद्यार्थी का चरित्र निर्माण शिक्षक के द्वारा ही हो सकता है। आचार्य अपने आचरण द्वारा विद्यार्थियों को आदर्श व्यक्ति बनाने का प्रयास करें। इस शिविर के माध्यम से गुरु शिष्य परम्परा को पुनर्जीवित कर विद्यार्थियों को भावी जीवन की शिक्षा, भारतीय संस्कृति व नैतिक मूल्यों, सेवा भाव को दिये जाने से निश्चित तौर पर उनमें बदलाव आयेगा। नवयुवकों में बदलाव आने से निश्चित ही भारत की तकदीर बदल जायेगी। शिविर में स्काउट गाइड की तकनीकी जानकारी के साथ ही टेंट निर्माण, पुल निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा, व्यायाम आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। रामवि की रेंजर्स प्रभारी डा.अनुराधा सिंह ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासन आवश्यक है। जो विद्यार्थी छात्र जीवन में अनुशासित रहकर अध्ययन करेंगे वह परिश्रम निष्ठा एवं मेहनत के द्वारा श्रेष्ठ ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन महत्वपूर्ण है। इस दौरान भविष्य का निर्माण होता है। स्काउट गाइड संगठन अनुशासन, सेवा भाव एवं अच्छाइयों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि संस्कारवान युवा तैयार करें जिससे राष्ट्र का विकास होगा। रामवि के रोबर्स प्रभारी डा.बृजेन्द्र कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के अलावा सांस्कृतिक एवं कलात्मक अभिरूचियों में भाग लेना चाहिये जिससे उनकी छिपी हुई प्रतिभा एवं कलाओं का जहां एक ओर विकास होगा वहीं उनकी बौद्धिक क्षमता भी बढ़ेगी जिससे उनके जीवन में सफलता प्राप्त होने में सहायता मिलती है। उन्हांने जनपद के शिक्षकों एवं छात्र/छात्राओं का आवाहन किया कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढऩे हेतु श्रेष्ठ संस्कारों को समाहित करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक सहित दोनों महाविद्यालय के रोबर्स रेंजर्स शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button