शामली

हिस्ट्री ऑफ जलालाबाद के लेखक रणवीर सिंह सैनी ने कांग्रेस में सक्रिय राजनीति की घोषणा की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। थानाभवन क्षेत्र पर आधारित चर्चित पुस्तक हिस्ट्री ऑफ जलालाबाद के लेखक एवं जलालाबाद नगर पंचायत के पूर्व वाइस चेयरमैन रणवीर सिंह सैनी ने कांग्रेस के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा की है। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अकबर रोड स्थित कार्यालय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजीव आर्य के समक्ष उन्होंने कांग्रेस में सक्रिय रूप से कार्य करने की घोषणा की।

रणवीर सिंह सैनी वर्ष 1999 में थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। पिछले करीब डेढ़ वर्ष से वह थानाभवन क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और जनसेवा से जुड़े हुए हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव आर्य ने कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए सामाजिक उन्नति और राष्ट्र के उत्थान के लिए कांग्रेस अपनी भूमिका निभा रही है।

रणवीर सिंह सैनी ने कहा कि उनके लिए राजनीति व्यापार नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम होगी। राजनीति में ईमानदारी कायम रखने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल मित्तल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button