झारखंड एसआईआर 2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन के लिए 30 सितंबर तक आवेदन का अवसर
Opportunity to apply for the addition of names to the voter list and for corrections under Jharkhand SIR 2026 until September 30.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची/पाकुड़ । झारखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया जारी है। पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने, अपात्र अथवा मृत मतदाताओं के नाम हटाने तथा आवश्यक संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर 2026 तक पात्र नागरिक सम्बन्धित प्रपत्र भरकर अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास जमा कर सकते हैं। मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों (NRI) के लिए फॉर्म-6A, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में आवश्यक सुधार अथवा विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 का प्रावधान है। प्रशासन की ओर से पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में छूट न जाए, इसके लिए आवश्यक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने आवेदन सम्बन्धित BLO को उपलब्ध कराएं और मतदाता सूची में अपने तथा अपने परिवार के पात्र सदस्यों के नाम की स्थिति की भी जांच कर लें। प्रशासन ने पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाया जा सके।



