खैरथल

विधि -विधान के साथ किया गणेश विसर्जन 

गणपति बप्पा मोरिया की रही गूंज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 खैरथल:  मातोर रोड पैटोल पम्प के सामने सि्थत मंदिर में चल रहे गणेश पूजन का समापन गणेश विसर्जन के साथ पूरा हुआ  पहले गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा की गई  उन्हें तिलक लगाएं, दूर्वा और फूल अर्पित किये गये
बप्पा को मोदक या उनकी पसंदीदा मिठाई का भोग लगाया
विसर्जन से पहले एक लाल रंग के कोरे वस्त्र या पोटली में थोड़े चावल, पंचमेवा और मिठाई बांधकर रखा गया जिसे बप्पा रास्ते में भोजन कर सके
 सभी गणेश भक्तों ने मंदिर मे बप्पा की आरती की और पूजा में हुई किसी भी भूल के लिए क्षमा मांगी
इसके बाद बप्पा को मुख्य सड़क व मौहल्ले में भ्रमण कराया गया”गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ श्रद्धापूर्वक मूर्ति का विसर्जन मंदिर पर किया गया । इस मौके  पर राधिका,कमलेश, अन्नी, सरोज ,माया,जीया,पिंकी,प्राची सहित अन्य मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button