सिंगरौली

यातायात प्रभारी रोशनी केसरवानी ने संभाला यातायात प्रभारी का पदभार

पद ग्रहण करते ही ब्लैक फिल्म पर हेल्मेट वाहन चेकिंग कार्रवाई तेज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली में नए यातायात प्रभारी के पद ग्रहण करते ही वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। कार्रवाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा?
क्या यातायात नियमों का पालन सभी वाहन चालकों पर समान रूप से लागू होगा? क्या प्रभावशाली लोगों और नेताओं के वाहनों पर भी इसी तरह कार्रवाई की जाएगी, या फिर यह अभियान केवल आम वाहन चालकों तक ही सीमित रहेगा?
नियम सबके लिए समान हैं तो कार्रवाई भी बिना किसी भेदभाव के सभी पर समान रूप से होनी चाहिए। अब देखना होगा कि यातायात पुलिस इस अभियान को कितनी निरंतरता के साथ आगे बढ़ाती है। फिर हाल यातायात का दायित्व संभालते ही कार्यवाई किए जाने के वाद हडकंप मचा हुआ है अब देखना है यह कार्यवाई क्या नियमित जारी रहती है या कुछ दिनो तक के लिए है शहर के प्रमुख मार्ग कालेज मोड़ वैढ़न वाजार नवजीवन विहार मोरबा सहित नवानगर निगाही माजन कचनी परसौना सहित दर्जनो ऐसे स्थान है जहाँ जाम भीड़भाड़ वाली जगहे शामिल है !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button