शामली
पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। शामली पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर बुधवार को चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने जग्गा पुत्र श्याम सिंह निवासी गांव खानपुर जाटान को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



