पाकुड़

मालपहाड़ी ओपी को पूर्ण थाना और पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना का दर्जा देने की मांग तेज

Demands intensify to upgrade Malpahari Outpost to a full-fledged police station and to grant GRP police station status to Pakur Railway Station.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के मालपहाड़ी ओपी को पूर्ण थाना का दर्जा देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। करीब 40-45 वर्ष पूर्व स्थापित मालपहाड़ी ओपी के समय और वर्तमान समय की आबादी में काफी अंतर आ चुका है। क्षेत्र में तेजी से बढ़ती आबादी के साथ- साथ मालपहाड़ी क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस संबंध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने पाकुड़ के पुलिस कप्तान एवं झारखंड सरकार से मालपहाड़ी ओपी को पूर्ण थाना का दर्जा देने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। श्रीसरकार ने कहा कि जिस समय मालपहाड़ी ओपी की स्थापना हुई थी, उस समय की आबादी की तुलना में वर्तमान में क्षेत्र की आबादी कई गुना बढ़ चुकी है। क्षेत्र के विस्तार और औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि को देखते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मालपहाड़ी ओपी को पूर्ण थाना का दर्जा मिलने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। इस मांग को लेकर पूर्व में समाचार पत्रों में भी प्रमुखता से खबरें प्रकाशित होती रही हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार सरकार ने ईस्टर्न रेलवे के हावड़ा डिवीजन के डीआरएम से पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी पुलिस पोस्ट को पूर्ण रेलवे जीआरपी थाना का दर्जा देने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि पाकुड़ जिला मुख्यालय होने के बावजूद रेलवे से संबंधित मामलों के लिए लोगों को मालदा डिवीजन के साहिबगंज जिले के अन्तर्गत आने वाले संबंधित जीआरपी थाना तक जाना पड़ता है। इससे विशेषकर गरीब एवं सामान्य तबके के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। श्रीकुमार सरकार ने कहा कि वर्तमान समय में पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही और रेलवे से जुड़ी गतिविधियां काफी महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में यहां पूर्ण जीआरपी थाना की स्थापना की आवश्यकता है, ताकि रेलवे से संबंधित शिकायतों और मामलों का स्थानीय स्तर पर त्वरित निष्पादन हो सके। उन्होंने कहा कि पाकुड़ रेलवे स्टेशन रेलवे के लिए महत्वपूर्ण राजस्व देने वाले स्टेशनों में शामिल है। ऐसी स्थिति में यहां पूर्ण जीआरपी थाना स्थापित करने की दिशा में हावड़ा डिवीजन के अधिकारियों को गंभीरता से पहल करनी चाहिए। श्रीकुमार सरकार ने मालपहाड़ी ओपी को पूर्ण थाना तथा पाकुड़ रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी पुलिस पोस्ट को पूर्ण जीआरपी थाना का दर्जा देने की मांग को लेकर संबंधित विभागों एवं सरकार से आवश्यक कार्रवाई की अपील की है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button