पाकुड़

उपायुक्त ने जन समाधान दिवस में सुनी आमजन की समस्याएं

The Deputy Commissioner heard the grievances of the general public at the 'Jan Samadhan Diwas' (Public Grievance Redressal Day).

 नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़ समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जन समाधान दिवस के दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन समाधान दिवस में नागरिकों ने व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में पत्थर खदान मालिकों के हाइवा वाहनों के परिचालन से ग्रामीण पीसीसी सड़क के क्षतिग्रस्त होने, आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित समस्याओं, पति की सर्विस बुक में आवेदिका का नाम दर्ज होने के बावजूद दूसरी पत्नी के नाम पर गलत दस्तावेज तैयार कर राशि का भुगतान किए जाने तथा आवेदिका को पेंशन एवं अन्य अधिकारों से वंचित किए जाने समेत कई मामले शामिल रहे। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सभी मामलों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए कार्रवाई की प्रगति पर भी गंभीरता से नजर रखी जाए। उपायुक्त ने कहा कि जन समाधान दिवस प्रशासन और आमजन के बीच संवाद, विश्वास एवं जवाबदेही को मजबूत करने का प्रभावी मंच है। इस पहल के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखते हैं, जिससे उनके मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता, गति और प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों का निष्पादन पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही, पात्र लाभुकों को सरकारी सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर और सुगमता से उपलब्ध कराया जाए। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक न्याय, सुविधा और सरकारी सेवाओं की समयबद्ध पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ संवेदनशील एवं जवाबदेह तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button