बुलंदशहर

गुलावठी में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे मुख्य अतिथि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गुलावठी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र के गुलावठी नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिकंदराबाद विधायक ठाकुर लक्ष्मीराज सिंह जी ने पहुंचकर फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधायक ठाकुर लक्ष्मीराज सिंह जी ने कहा कि प्रधानमंत्री
 नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष  शैलेश तेवतिया , गुलावठी मंडल अध्यक्ष  राजीव सैनी पूर्व मंडल अध्यक्ष  धर्मेंद्र तेवतिया,  दीपक गोयल हिमांशु गोयल , गुलावठी मंडल प्रभारी  जयप्रकाश शर्मा  सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगरवासी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button