खैरथल

युवाओं से संवाद कर उनकी उपलब्धियों, विजन एवं अपेक्षाओं के बारे की विस्तार से चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा । जिला कलक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसमें बिडला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
राज्य स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद नितिन नवीन एवं सांसद मदन राठौड ने युवाओं से संवाद कर उनकी उपलब्धियों, विजन एवं अपेक्षाओं के बारे में विस्तार से जाना। उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण एवं विकसित भारत 2047 के विजन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात करते हुए युवा नशा सहित अन्य कुरुतियों को मिटाने के एकजुटता से कार्य करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऐश्वर्यम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button