झुंझुनू
झुंझुनूं में महिला मोर्चा ने धूमधाम से मनाई पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर के इंदिरा नगर में राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव प्रेमलता कटेवा की अध्यक्षता में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संतोष चौधरी एवं जिला संरक्षक सुभिता पूनियां ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को किसानों का मसीहा बताते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।जिला उपाध्यक्ष शरबती कस्वां, जिला महासचिव अनिता गढ़वाल एवं ब्लॉक अध्यक्ष शारदा देवी ने चौधरी देवीलाल की जयंती पर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। जिला सचिव विमला नूनियां, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुनिता गढ़वाल, सचिव अनिता कुलहरी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ताऊ के विचारों को अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुनिता देवी, संयुक्त सचिव पूजा ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ताऊ की जयंती पर फूल चढ़ाकर के उनको याद किया।



