मथुरा

छाता में चावल और कोल्ड ड्रिंक का सेवन से दो सगी बहनों की माैत

एक की हालत गंभीर; जहर देने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव उमराया में बुधवार की मध्य रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में कोल्ड ड्रिंक और चावल का सेवन करने से दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि उनकी चचेरी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। उमराया निवासी गुलाब सिंह की बेटी मुस्कान 17 वर्षीय और अरवाना 19 वर्षिय बीती रात अपने घर की छत पर थीं। इनके पिता गुलाब का आरोप है कि आधी रात को पड़ोस में रहने वाले उनके चचेरे भाई पप्पू की बेटी नगमा 15 वर्षीय चावल और कोल्ड ड्रिंक लेकर उनकी बेटियों के पास छत पर आ गई। तीनों ने चावल और कोल्ड ड्रिंक का सेवन किया, जिसके कुछ ही देर बाद अचानक तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे अचेत होने लगीं। परिजन आनन-फानन में मुस्कान और अरवाना को पहले कोसीकलां के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद दोनों बहनों को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर नगमा के परिजन उसे पहले एसकेएस अस्पताल ले गए थे, लेकिन बाद उसे भी केडी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button