मथुरा

चपरासी की नौकरी के लिए महिला ने चुकाई सात लाख की अस्मत, रो पड़ी पीड़िता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मथुरा के नौहझील में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जनपद अलीगढ़ की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि थाना नौहझील के गांव नावली निवासी शख्स ने उसे चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी ने जनवरी 2022 में नौकरी के नाम पर पीड़िता से 5 लाख रुपये नकद ले लिए। नौकरी न मिलने पर जब महिला अपने पति के साथ मार्च 2022 में मथुरा में किराए का कमरा लेकर रहने लगी। उसके दो महीने बाद आरोपी भी उनके ऊपर वाले कमरे में किराए पर रहने आ गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने मौका पाकर उसका नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। यह क्रम दो साल तक जारी रहा। बदनामी के डर से महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button