बरेली

सीएचसी बिथरी चैनपुर में रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य मेला

डॉ. उत्तरा ने पहला रक्तदान कर पेश की नजीर

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र पटेल ने किया शुभारंभ
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिथरी चैनपुर में सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र पटेल ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. उत्तरा शर्मा ने स्वयं पहला रक्तदान कर लोगों का हौसला बढ़ाया। उनकी पहल से प्रेरित होकर स्वास्थ्यकर्मियों और स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
इस दौरान सीएमओ और विशिष्ट अतिथि हरेंद्र पटेल ने टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित कीं और अस्पताल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्वास्थ्य मेले में सफाई अभियान चलाया गया और मरीजों को फल बांटे गए। शिविर में आए लोगों को आयुष्मान भारत, महिला नसबंदी, एंटी-रेबीज, सुरक्षित गर्भपात, विश्व बेटी दिवस और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मुकेश शर्मा, नरियावल प्रशासक राजीव शंखधार, शिवम सिंह, पंकज, राजू खान, दीपक गंगवार, संदीप कंसल, नरेश कुमार सहित स्वास्थ्यकर्मी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button