बरेली

विदेश मंत्रालय के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विष्णु इंटर कॉलेज में विदेश मंत्रालय के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़े के तहत मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र कुमार, सहायक पासपोर्ट अधिकारी संदीप शुक्ला, दिनेश सिंह सहित कार्यालय स्टाफ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण किया। छात्रों के साथ स्वच्छता ज्ञान यात्रा रैली निकाली और स्वच्छता एवं जल संचय विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई। विजयी छात्रों को स्वच्छता किट देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने छात्रों को स्वच्छता का महत्व समझाया और जल संरक्षण के उपाय बताए। विद्यालय प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल ने घर के आसपास सफाई रखने की अपील की। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने अधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में रमन कुमार गंगवार, सुशील कुमार शर्मा, सर्वेश कुमार पांडेय, विजय कुमार का सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button