दिल्ली प्रदर्शन को लेकर सांसद इकरा हसन हिरासत में
मस्जिद के मुद्दे पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थी सांसद

बोली- लोकतंत्र में आवाज दबाई जा रही
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। दिल्ली में मस्जिद के मुद्दे को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रही कैराना की सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने अन्य सांसदों के साथ हिरासत में ले लिया। इकरा हसन ने कहा कि लोकतंत्र में आवाज दबाई जा रही है।
सांसद इकरा हसन ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि वह लोगों की आवाज उठाने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थी। उनका कहना था कि जनप्रतिनिधियों को भी अपनी बात रखने का अधिकार है। पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने वालों को रोककर लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने और लोगों की आवाज उठाने का अधिकार सभी को है। उन्होंने हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। सांसद की हिरासत से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी सांसद इकरा हसन को अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर सांसद के समर्थकों में भी रोष देखने को मिला।