विकसित भारत’ की संकल्पना को पोस्टर में उकेरा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत की संकल्पना को चित्रों के माध्यम से उकेरा। प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम, उज्मा ने द्वितीय और खालदा सलमानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘विकसित भारत की संकल्पना’ से प्रेरित था। प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश के नेतृत्व और अंग्रेजी विभागाध्यक्ष व सेवा संकल्प अभियान की संचालिका डॉ. नीतू त्यागी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं विकसित भारत को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में बीए पांचवें सेमेस्टर की छात्रा शिवानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा उज्मा द्वितीय तथा खालदा सलमानी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर अर्चना का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

