मथुरा
महावन थाना क्षेत्र में अप्राकृतिक कृत्य कर 11 साल से ब्लैक मेल करने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत समुदाय विशेष के युवक पर नाबालिग रहे युवक के साथ 11 वर्ष पूर्व अप्राकृतिक कृत्य कर अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करते हुए लाखों की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित ने परिजन व राष्ट्रीय हनुमान दल के साथ पुलिस अधीक्षक देहात से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सोमवार को हनुमान दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र रावत ने पीड़ित परिवार के साथ अपर पुलिस अधीक्षक देहात सुरेश चंद्र रावत से मुलाकात की। बताया कि करीब 11 वर्ष पूर्व समुदाय विशेष के युवक ने नाबालिग (उस समय) को बातों में उलझाकर शराब पिलाने के बाद कमरे में ले जाकर बेहोश होने पर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए थे। आरोप है कि आरोपी पीड़ित से उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 11 साल से अभी तक लाखों रुपए की नकदी और सोने-चांदी के जेवर हड़प चुका है और उसका शोषण कर रहा है। पीड़ित अपने घर से आभूषण नकदी चुराकर उसको देता रहा। घर से आभूषण चोरी होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने पीडित की समस्या सुन सीओ महावन को जांच सौंप एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट मंगाकर जांच के आधार पर कार्रवाई करने का पीड़ित के परिजनों को आश्वासन दिया। इस मौके पर दल के ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल, रामप्रकाश शर्मा, हरिओम चौधरी, देवेंद्र चौधरी, शेखर चौधरी, टीकाराम शर्मा, आदि मौजूद रहे।



