मथुरा

सन्त नीम करौली कॉरीडोर घोषणा पर मुख्यमंत्री को वृंदावन आगमन का निमंत्रण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रसिद्ध संत नींब करौरी कॉरिडोर बनाए जाने की घोषणा पर आध्यात्मिक गुरु डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए वृंदावन आगमन का निमंत्रण दिया है। पाठक ने मुख्यमंत्री को बाबा का चित्रपट भी भेंट किया। श्री बाला जी देवस्थान के अध्यक्ष आध्यात्मिक गुरु डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक अलीगढ़ कोल के विधायक अनिल पाराशर के आह्वान पर सप्त दिवसीय हनुमत कथा करने के उपरांत रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को बाबा नींब करौरी महाराज को समर्पित गलियारा बनाने की घोषणा पर आभार जताते हुए बाबा महाराज के जीवन दर्शन पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बाबा के चमत्कारों से अवगत कराते हुए वृंदावन स्थित समाधि स्थल और बालाजी देवस्थान आने का निमंत्रण दिया। जिस पर मुख्यमंत्री ने वृंदावन के आगामी दौरे पर आने को आश्वस्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button