खैरथल

पंजाबी समाज की बैठक में समाज हित मे लिए गये सर्व सहमति से निर्णय 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा : खैरथल पंजाबी समाज की बैठक सोमवार को पंजाबी भवन में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता पंजाबी सभा समिति खैरथल के अध्यक्ष गौरव वासुदेव ने की, बैठक के प्रारंभ में अध्यक्ष गौरव वासुदेव द्वारा नवरात्रों में पूर्व की तरह माता की चौकी करना तथा पंजाबी भवन पर रंग पेट एवं मेंटेनेंस कार्य करने, तथा नई सदस्यता अभियान चलाने की बात रखी, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से 17 अक्टूबर शनिवार को सप्तमी पर मां भगवती की चौकी रखने पर सहमति बनी, तथा उससे पहले पंजाबी भवन पर रंग पेंट करने तथा मेंटेनेंस करने पर सहमति बनी,
        बैठक में जिला पंजाबी समाज समिति के जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा,समाज के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष रमेश तनेजा, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम मुखीजा, कश्मीरी लाल छाबड़ा, मेघराज अदलखा, नवीन मुखीजा, प्रवक्ता पंकज खुराना,हरीश ढींगरा, धर्मवीर कुंडल, इकबाल सिंह,सुरेंद्र तनेजा, राजकुमार विनायक,महेंद्र छाबड़ा, किशन तनेजा, देसू खत्री, विनोद मंजोका, रवि दुआ, धीरज वासुदेव, नीरज शर्मा, प्रतीक वासुदेव, आदि मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button