खैरथल

वोट चोरी एवं नगर निकाय चुनाव में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वोट चोरी एवं नगर निकाय चुनाव में कथित अनियमितताओं के विरोध में 29 सितंबर को खैरथल में कलेक्ट्रेट घेराव एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा के जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने बताया कि विरोध प्रदर्शन मंगलवार को दोपहर 12 बजे अंबेडकर चौक, खैरथल से शुरू होगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले का दहन कर विरोध प्रदर्शन किए जाने की जानकारी दी गई है। जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button