शामली

कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में पथराव, सात से अधिक घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में देर रात कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।

गांव निवासी साजिद पुत्र रशीद सोमवार देर रात ईशा की नमाज पढ़ने के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही शमीम ने अपने मकान की छत से कूड़ा फेंक दिया। साजिद ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि उक्त लोगों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।

बीच-बचाव में आए परिवार के गय्यूर, फाजिल, वकील, जुनैद, साजिद और मुरसलीन भी पथराव में घायल हो गए। दोनों पक्षों में पथराव के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर बलवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फाजिल की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पीड़ितों ने शमीम, इरशाद, कय्यूम, सलीम, परवेज, वसीम, शोएब, सूफियान और रिहान आदि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button